News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

बांधवगढ़ के एसडीएम सड़क हादसे में घायल

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार देररात हुआ। एसडीएम के सरकारी वाहन की बाइपास पर एक स्कार्पियो से टक्कर हो गई। सिंह पाली की ओर जा रहे थे। जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कार्पियो चालक कुछ देरबाद गाड़ी छोड़कर रफूचक्कर हो गया।

चिकित्सकों के अनुसार, एसडीएम को कमर में गंभीर चोट आई है। ड्राइवर अनिल के दोनों हाथ में चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपित स्कार्पियो चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply