नेहरू के आदर्श और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर विचार गोष्ठी
ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट और हेम चंद्र पांडे ने कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों को राष्ट्र की असली शक्ति मानते थे। उनके अनुसार बच्चों का शिक्षा, संस्कार, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण पाना किसी भी राष्ट्र की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने कहा कि बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बच्चों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को पुनः स्मरण करने का अवसर है। कार्यक्रम में गोविंद बगड़वाल, राजेन्द्र उपाध्याय, अमित रावत गिरीश पांडे, बबलू बिष्ट, शाद अली, संजू उप्रेती, ताहिर अली मोहम्मद यूनुस आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।