News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

रिक्शा खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों चले लाठी-डंडे, कई घायल

दिबियापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि कंचाैसी चौकी अंतर्गत ग्राम लछियामऊ में रामराज सिंह एवं यूनिस खान के बीच रिक्शा खड़ा करने को लेकर बहस शुरू हुई थी। पहले यह झगड़ा कुछ ही लोगों तक सीमित था, लेकिन कुछ ही मिनटों में दोनों पक्षों के परिजन व समर्थक मौके पर पहुंच गए। तनाव बढ़ते ही लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो चुकी थी।

सूचना पर कंचाैसी चौकी पुलिस के साथ दिबियापुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply