एशेज 2025-26: इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड दूसरे टेस्ट से बाहर
सूत्रों के मुताबिक वुड ने शनिवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। पहले टेस्ट में उन्होंने केवल 11 ओवर फेंके थे और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में जॉश टंग को वुड के संभावित विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। टीम में पहले से ही तेज़ गेंदबाज़ जॉफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्स और गस एटकिंसन शामिल हैं।
इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।