News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पलवल अस्पताल में हथियारबंद तीमारदारों का हंगामा,डॉक्टरों को जान से मारने की धमकी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर डॉ. शुभम गोयल और उनके साथी डॉ. प्रशांत गुप्ता मरीज का उपचार कर रहे थे। इसी दौरान मरीज के साथ आए कुछ तीमारदारों ने अचानक विवाद शुरू कर दिया और धमकाने लगे। डॉक्टरों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने हथियार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इससे डॉक्टरों में दहशत फैल गई।

डॉ.शुभम गोयल ने शहर थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा कि आरोपी गौरव तेवतिया व अन्य लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में भारी रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो वे विरोध स्वरूप कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। अस्पताल प्रशासन ने भी पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Leave a Reply