News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Entertainment

अर्जुन रामपाल का इंटेंस लुक वीडियो रिलीज, वीडियो ने बढ़ाई चर्चा

“तूफ़ान है, तबाही तो लाएगा…”

जारी किए गए टीज़र में अर्जुन रामपाल का वही घातक लुक दिखता है, जो पहले ट्रेलर में नज़र आ चुका है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “तूफ़ान है, तबाही तो लाएगा! जन्मदिन की शुभकामनाएं।” हालांकि यह झलक नई नहीं है, लेकिन मेकर्स ने इसे विशेष तौर पर अर्जुन के जन्मदिन पर फिर से पेश किया।

5 दिसंबर को होगी ‘धुरंधर’ की रिलीज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस हाई-ऑक्टेन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है, और इसके इर्द-गिर्द उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply