News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

कृषि मंत्री नेताम ने राज्योत्सव में छह दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं आर्थिक सहायता प्रदान की

मंत्री नेताम ने दो दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, एक को ट्रायसाइकिल, एक दिव्यांगजन को श्रवण यंत्र तथा एक दिव्यांगजन को विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। मंत्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने हेतु विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी नागरिक अपनी शारीरिक असमर्थता के कारण पीछे न रह जाए। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, पुनर्वास और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

Leave a Reply