नदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, खोजबीन शुरू
बताया जाता है कि अनीश अपने एक दोस्त के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास नहा रहे स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया और काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन अनीश का कोई पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत कतरास थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक युवक की तलाश जारी थी।