News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

सूरजपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 17 नवम्बर को होगा यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देना है। इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं तथा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी यूनिटी मार्च में शामिल होंगे। युवा प्रतिभागी सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरित होकर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देंगे।

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर कार्यक्रम के सफल और गरिमामय आयोजन के लिए यातायात और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन की रूपरेखा के अनुसार नोडल अधिकारियों और संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता के इस प्रतीक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply