News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

सीतापुर : पुलिस कार्रवाई में 85 लीटर अवैध शराब बरामद, सात गिरफ्तार

हरगांव थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान 65 लीटर अवैध शराब बरामद की और छह आरोपियों को हिरासत में लिया। वहीं कोतवाली देहात क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply