News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

धनबाद रेलवे पार्सल कार्यालय में अवैध रूप से रखे गए 500 खरगोश, हंगामा

जांच में पता चला कि शाहा एंटरप्राइजेज इन खरगोशों को धनबाद से मुरादाबाद भेजने की तैयारी कर रहा था। पशु अधिकार कार्यकर्ता शौमिक बनर्जी ने बताया कि प्रत्येक पिंजरे में अधिकतम 10 खरगोश ले जाने की अनुमति है, लेकिन यहां भारी ओवरलोडिंग की गई थी। न तो भोजन की कोई व्यवस्था थी और न ही पानी की । इसी लापरवाही के कारण लगभग चार खरगोशों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ ने वहीं बच्चे भी दिए हैं। शौमिक के अनुसार, यदि इन खरगोशों को शीघ्र ही नहीं बचाया गया, तो सभी की जान जा सकती है।

Leave a Reply