News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

पैसों के विवाद में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से किया बड़े भाई का कत्ल

बींजराड़ थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर बहस हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि किशनाराम ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठा ली और भाई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून बहने से गुणेशाराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बींजराड़ थाना पुलिस, एफएसएल टीम और एमओबी यूनिट मौके पर पहुंची। मौके से आवश्यक सबूत एकत्र किए गए।

मृतक का शव चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने आरोपित भाई की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक गुणेशाराम किसान था। करीब छह साल पहले उसकी पत्नी ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दंपती के कोई बच्चे नहीं थे।

दोनों भाई अपनी बुजुर्ग मां और छोटे भाई की पत्नी व बच्चों के साथ एक ही घर में रहते थे।

करीब तीन साल पहले पिता की भी मृत्यु हो चुकी है। पिता के रीति-रिवाजों में हुए खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच पैसों की अदायगी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात पर झगड़ा बढ़ा और हत्या की वारदात हो गई। बीजराड़ थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

थाना अधिकारी के अनुसार आरोपित किशनाराम की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply