सूर्यघर योजना से अब घर ही बना बिजलीघर
सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से अग्रवाल के घर में औसतन 450 यूनिट की खपत के मुकाबले 590 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उनका मासिक बिजली बिल ‘शून्य’ हो गया। उनका कहना है कि मात्र तीन से चार वर्षों में पूरी लागत की भरपाई हो जाएगी और आगामी दो दशकों तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक लाभ दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।