News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

लालू यादव के समय बिहार में जंगलराज था, जो सबने देखा है : अर्जुनराम मेघवाल

जोधपुर, 24 अक्टूबर । बिहार में एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन पर चुनाव लड़ रहा है। वहां एनडीए चुनाव भी जीतेगा। लालू यादव के समय बिहार में जंगलराज था, जो सबने देखा है। नीतीश कुमार के सुशासन में वहां विकास हुआ है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने यह बात जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कही। वह शुक्रवार को जोधपुर प्रवास पर थे।

अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की पार्टी है। इसमें सभी को समान अवसर मिलते हैं। चाहे वह युवा हों, महिला हों या कोई अन्य। लोक गायिका मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका प्रचार अच्छा चल रहा है और वे चुनाव जीतेंगी। महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के सवाल पर मेघवाल ने कहा, इस मामले में जो मैं पढ़ रहा हूं, वह कुछ और है।

Leave a Reply