News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

कुल्लू के सैंज में सड़क हादसे में दाे की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सैंज की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई ओर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ कार्तिकेयन ने बताया कि मृतकों की पहचान राजूराम (30) पुत्र झावेराम निवासी करटाह ग्राम पंचायत सुचैण तहसील सैंज तथा तेजा सिंह (40) पुत्र दोतराम निवासी मातला ग्राम पंचायत सुचैण तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply