जींद : संसाधनों के अभाव में ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेगा एमपीएचडब्ल्यू वर्ग
यदि सरकार द्वारा इस विषय पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो आगामी 25 अक्टूबर से पूरे प्रदेशभर में ऑनलाइन कार्यों को रोक दिया जाएगा तथा इस बारे किसी विपरीत प्रभाव एवं आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं बारे होने वाली किसी भी परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू की मांगों पर अमल न होने के विरोध स्वरूप प्रस्ताव पास किया गया कि यदि मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी छह नवंबर को प्रदेशभर में सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा। साथ ही सरकार को एमपीएचडब्ल्यू वर्ग की सभी लंबित मांगों जिनमें प्रमोशनल पे स्केल जारी करने, पदनाम बदलवाने, पदोन्नति एवं कंफर्मेशन सूचिया जारी करने संबंधी मांगों पर तुरंत अमल करते हुए हल करवाने की अपील की। इस अवसर पर चेयरमैन बिजेंद्र, सुमित्रा देवी, संदीप कुंडू, अनिल राठी व अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।