मौजपुर–मजलिस पार्क कॉरिडोर को मिला प्रतिष्ठित आईसीआई अवॉर्ड 2025, दिल्ली मेट्रो को बड़ी उपलब्धि
यह सम्मान दिल्ली मेट्रो के मौजपुर–मजलिस पार्क कॉरिडोर को दिया गया है, जो मेट्रो के फेज-4 विस्तार परियोजना का अहम हिस्सा है। यह कॉरिडोर मौजूदा पिंक लाइन का विस्तार है और इसके पूरा होने के बाद यह देश की पहली सर्कुलर रिंग मेट्रो लाइन बन जाएगी। इससे राजधानी दिल्ली में आवागमन और भी सुगम होगा तथा शहरी कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी।
डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल के अनुसार डीएमआरसी को यह पुरस्कार दिसंबर 2025 में हैदराबाद में आयोजित होने वाले एसीकॉन सम्मेलन के दौरान औपचारिक रूप से प्रदान किया जाएगा। दयाल ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा कि यह दिल्ली मेट्रो की तकनीकी उत्कृष्टता और टीम की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।