News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

कौशल दीक्षांत समारोह आज नई दिल्ली में, मप्र के आईटीआई भी होंगे शामिल

छिंदवाड़ा के शासकीय ग्रीन आईटीआई के नोडल प्राचार्य सीबी उइके ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह से छिंदवाड़ा आईटीआई को वर्चुअल रूप से जोड़ा जाएगा। मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे। मध्य प्रदेश से 10 आईटीआई को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है, जिनमें शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर माह जुलाई 2025 में आयोजित अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा में व्यवसायवार एवं संस्था स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चयनित प्रशिक्षणार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। इसी तरह प्रदेश के सभी 10 शासकीय औ‌द्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कौशल दीक्षांत समारोह के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply