News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

सत्य बालाकामेश्वर 2025-26 टूर्नामेंट संपन्न, शक्ति युवा गुटकर-टू बनी विजेता

निहालचंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवा अपने पसीने को खेल के मैदान में बहाकर न केवल स्वस्थ जीवन जी सकते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश दे सकते हैं। उन्होंने उपविजेता टीम की भी सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों का प्रयास सबसे महत्वपूर्ण होता है।

जिला अध्यक्ष ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल और विशेष रूप से विजेता टीम और आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि युवाओं में खेल भावना जागृत रहे। इस कार्यक्रम में उनके साथ कारण और रोहित उपस्थित रहेl

Leave a Reply