राजेंद्र प्रसाद रोड पर अब ‘वन-वे’
इसी को ध्यान में रखते हुए डीसीपी ट्रैफिक (मुख्यालय-II) एस.के. सिंह ने आदेश जारी कर उक्त मार्ग को वन-वे घोषित कर दिया है। अब इस रोड पर केवल जसवंत सिंह राउंडअबाउट से राजेंद्र प्रसाद रोड–जनपथ रोड राउंडअबाउट की ओर ही वाहनों की आवाजाही होगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है और यह अगली सूचना तक जारी रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आदेश को सरकारी गजट में प्रकाशित किया जाएगा और संबंधित थानों व ट्रैफिक पुलिस कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी चिपकाया जाएगा। साथ ही, सड़क के रख-रखाव करने वाली एजेंसियों को भी अनिवार्य/नियामक संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके।