News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पानीपत में दुकान के ताले तोड़कर कपड़े चोरी करने का आरोपी गिरफतार

पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान वीरभान पुत्र ओमप्रकाश निवासी राज नगर के रूप में बताई। बैटरी के साथ रखे प्लास्टिक कट्टे को खोलकर जांच की तो 12 लेडिज सूट व एक लहंगा मिला। सामान बारे पूछताछ करने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने सामान मूर्ति कॉलोनी में टेलर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में किला निवासी महेंद्र पुत्र मोहन लाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने दुकान से लेडिज 12 सूट, चार लहंगे व सिले हुए 18 सूट चोरी किए थे। जिनमें से कुछ सूट उसने राह चलते अज्ञात युवकों को बेचकर पैसे खर्च कर दिए और बुधवार को बचे सूट व बैटरी को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आया था।

पुलिस ने आरोपी वीरभान के कब्जे से बचे 12 सूट, एक लहंगा व बैटरी बरामद कर गुरुवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Leave a Reply