पाकिस्तानी प्रधानमंत्री तीन दिवसीय यात्रा पर सऊदी जाएंगे
पाकिस्तान सरकार की विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री रियाद में मशहूर ‘फ़्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव’ (एफआईआई) को संबोधित करेंगे। यह एक ऐसा वैश्विक मंच है जिसमें दुनिया भर के उद्याेग जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व , निवेशक और नीति निर्धारक शामिल होते हैं।
शरीफ़ सऊदी अरब के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में भी शामिल हाेंगें, जिसमें आपसी संबंधों, क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी बढ़ाने के मसलाें पर चर्चा हाेने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि हाल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव और संघर्ष में सऊदी अरब ने मधयस्थ की भूमिका निभाई थी। सऊदी अरब की दखल से ही दोनों देश संघर्ष विराम के लिए राजी हुए थे।