भोपाल में नोबल अस्पताल की हुई जांच
शुक्रवार को चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, औषधि निरीक्षक, फूड इंस्पेक्टर के संयुक्त दल द्वारा अस्पताल की विभिन्न सेवाओं के साथ साथ अस्पताल के मेडिकल स्टोर, कैंटीन, स्टोर की जांच की गई। निरीक्षण में एन ए बी एच रजिस्ट्रेशन, अस्पताल रजिस्ट्रेशन, फायर सेफ्टी से बचाव के उपाय, पानी की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, बायो मेडिकल वेस्ट, आयुष्मान पैकेज, स्पेशलिस्ट डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, पीसीपीएनडीटी रजिस्ट्रेशन इत्यादि को देखा गया। निरीक्षण में फूड इंस्पेक्टर द्वारा प्रोटीन पाउडर एवं लैक्टोजेन के सैंपल लिए गए।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर में शेड्यूल h1 रजिस्टर पूर्ण रूप से संधारित नहीं पाया गया। साथ ही बिलों पर भी डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों के निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।