News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दाे ग्रामीणों की धारदार हथियार से की हत्या

पुलिस ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही उसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के साथ ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस नक्सली हत्या की वारदात के बाद से इलाके में दहशत व्याप्त है।

बीजापुर के एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने शनिवार काे बताया कि उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेलाकांकेर गांव में शुक्रवार की रात नक्सली दोनों के घरों में घुसे और धारदार हथियारों से हमला करके उनकी हत्या कर वहां से भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद सुरक्षा बलों की गश्त और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

बताया गया कि तिरुपति सोढ़ी 8वीं पास था और पेशे से किसान था जबकि कट्टम रवि 12 वीं पास था। दोनों का आवापल्ली, बीजापुर मुख्यालय आना जाना होता था। इसलिए मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने उनकी हत्या की है। विगत एक महीने में नक्सली सात ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।

नक्सलियों ने बस्तर संभाग में अक्टूबर महीने में पांच ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा है। चार अक्टूबर काे नक्सलियों ने सुकमा और बीजापुर जिलों में दो ग्रामीणों की हत्या की थी। इससे पहले सुकमा में दो और बीजापुर में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले 28 सितंबर को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक 27 साल का सुरेश कोरसा मनकेली पटेलपारा निवासी की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने सुरेश कोरसा काे अगवा कर मार डाला था। राज्य गठन के बाद से 25 सालों में बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में नक्सलियाें ने 1820 से ज्यादा लोगों की हत्या कर चुके हैं।

Leave a Reply