News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मिस इंडिया-2024 निकिता पोरवाल पहुंची बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुईं शामिल

निकिता पाेरवाल गुरुवार सुबह करीब चार बजे वे महाकाल मंदिर पहुंचीं और नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती में शामिल रहीं। आरती के बाद निकिता ने नंदीजी और भगवान महाकाल के देहरी से दर्शन किए। उन्होंने मंदिर में देश के सम्मान और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए निकिता ने कहा कि उन्हें बचपन से भगवान महाकाल में गहरी आस्था है और हर बड़ी उपलब्धि के बाद वे सबसे पहले महाकाल मंदिर आकर आशीर्वाद लेती है।

बता दें कि उज्जैन की रहने वाली निकिता पाेरवाल पेशे से मॉडल और कलाकार हैं। दिवाली पर्व मनाने के लिए वे परिवार सहित अपने गृह नगर पहुंची थीं। निकिता अगले वर्ष होने वाली मिस वर्ल्ड 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जहां जीत की प्रार्थना करने के लिए वे आज महाकाल के दरबार में पहुंची थी।

Leave a Reply