News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का कोठी गैहरी में आयोजन

फाइनल मुकाबले में ननवां ने नैणा तुंगा को 39–30 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन सिंगल वर्ग में तनुज विजेता और सुमित उपविजेता रहे, जबकि 100 मीटर दौड़ में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान दुष्यंत शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने हेतु मारुति युवा मंडल, कोठी गैहरी को 5100 रूपए की राशि प्रदान की।

उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया और मंडल प्रधान सचिन सकलानी की सराहना करते हुए कहा कि सचिन जिस लगन और समर्पण से हर वर्ष खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं, वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा मिल रही है। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कोठी गैहरी के प्रधानाचार्य बालकृष्ण उपस्थित रहे।

Leave a Reply