News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

(अपडेट) कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

प्रियांक ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मल्लिकार्जुन खरगे को पेसमेकर लगाने की सलाह दी गई थी और अब वे उसी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे ठीक हैं। आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभार।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है और कांग्रेस अध्यक्ष की तबीयत डॉक्टरों की निगरानी में पूरी तरह नियंत्रण में है। इससे पहले पार्टी की ओर से जानकारी दी गयी थी कि खरगे को बुखार और पैर दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

————

Leave a Reply