महेंद्र गोयनका ने लगाए विधायक संजय पाठक पर आरोप, कहा मरे जंगली जानवर फिकवाये
उल्लेखनीय है कि करीब 250 एकड़ में फैली जमीन के कुछ हिस्सों में बने फॉर्म हाउस से अब तक 5 जंगली जानवरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबलपुर के वन मंडलाधिकारी ऋषि मिश्र ने बताया कि सर्चिंग जारी है, संख्या और बढ़ सकती है। मामले की जांच अब टाइगर स्ट्राइक फोर्स को सौंप दी गई है। टीम ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि वन विभाग के दो कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।
गोयनका ने सवाल उठाया कि सिहोरा क्षेत्र में कभी तेंदुए देखे ही नहीं गए, तो फिर वहां उनका शिकार कैसे हो सकता है? संभव है कि कुछ कर्मचारी विधायक के दबाव में आकर शवों को वहां फेंक गए हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले में पारदर्शी जांच करानी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके और निर्दोषों को फंसाने की कोशिशें न हों।
उल्लेखनीय है कि विधायक संजय पाठक और गोयनका का व्यवसायिक विवाद पूर्व में भी चर्चा में रहा है। वीडियो के बाद अब जांच में तेजी आने की संभावना बढ़ गयी है।