News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

लाखों की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार उर्फ राहुल सिंह बोकारो ने सतगावां के कुछ युवकों से लगभग 10 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से यह कहकर पैसा ले लिया कि उन्हें कोलकाता में पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगा देगा। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उक्त युवकों को नौकरी संबंधित कोई सूचना नहीं मिली तो उक्त युवक अजय पर दवाब बनाने लगे। इसके बाद भी जब अजय की ओर से कोई पहल नहीं हुई तो युवकों ने अपने पैसे को वापस करने की मांग राहुल से करने लगे। इसके बाद राहुल मामले की टाल मटोल करने लगा। वहीं उक्त युवकों ने राहुल से पैसे निकलवाने की योजना बनाई। इसमें उक्त युवकों ने राहुल को पोस्ट ऑफिस में और भी कैंडिडेट को नौकरी दिलाने की बात कहकर रविवार को बरही में बैठक में शा‍मिल होने के लिए बुलाया गया। जिस पर राहुल राजी हो गया और वह भाड़े की एक स्कार्पियो से पवन नामक चालक के साथ बरही पहुंचा।

इसके बाद स्‍थानीय युवा राहुल को लेकर सतगावां पहुंचे और पैसे लौटाने की मांग करने लगे। युवकों ने कहा कि जब तक राहुल उनके पैसे नहीं लौटाता है तब तक वह राहुल को वापस बोकारो जाने नहीं देगे।

इधर राहुल के परिजन उसकी खोजबीन करने लगे और इसकी सूचना सतगावां थाना प्रभारी सौरव शर्मा को भी मिली। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर राहुल के स्कार्पियो गाडी को जब्‍त्त करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर राहुल सिंह, स्कोर्पियो के चालक और अन्‍य छात्रों कोे बराम दकिया। इनमें राहुल साव (22), सचिन कुमार (25), अंकित कुमार (22), अंजन कुमार (25), अविनाश कुमार (27) शामिल हैं।

इस संबंध में सतगावां थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने बताया कि राहुल सिंह ने सतगांवां के कुछ युवकों से कोलकाता में पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी रकम वसूल की हैै। इसमें अंजन कुमार से 7 लाख 80 हज़ार रुपये, अविनाश कुमार से 12 लाख 50 हज़ार रुपए, सेलारी गांव निवासी सोनू कुमार से 9 लाख और राहुल साव से 10 लाख रूपये की ठगी की थी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में राहुल से पूछताछ करने पर उसने पैसे ठगी करने की बात कबूल कर ली है और ठगी के पैसे को जल्द से जल्द सभी युवकों को लौटाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की और छानबीन की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि राहुल ने और कितने लोगों से नौकरी के नाम पर पैसे की ठगी की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। उनके आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply