कोरबा पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, आरोपितों सहित चोरी का समान जब्त
जानकारी अनुसार लखन पटेल ने अपनी मोबाइल दुकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल, लैपटॉप और ईयरफोन चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपितों को आज गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों में संजू कुमार पटेल निवासी कोरबा, राहुल सारथी, एक नाबालिक बालक शामिल है।