News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

हादसे में मासूम की मौत मामले में विधायक पहुंची घटनास्थल, दिये कई निर्देश

इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने घटना पर दुःख और चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे के बावजूद भी सभी सेप्टिक टैंक अब भी खुले पड़े हैं, जिससे भविष्य में और भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने डीडीसी से आग्रह किया कि सभी खुले सेप्टिक टैंकों को तुरंत ढक्कन से ढका जाए। डीडीसी ने इसपर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सुरक्षा के ठोस इंतजाम किए जाएं।

Leave a Reply