News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

द एडवेंट स्कूल में किया विज्ञान मेले का आयोजन

विज्ञान मेले का उद्घाटन एसपी सिटी पंकज गैरोला और विद्यालय की चेयरमैन महिमा चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा कि विद्यार्थियों को विज्ञान को केवल विषय न मानकर जीवन का तरीका समझना चाहिए और जिज्ञासु बने रहना चाहिए।

महिमा चौधरी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेले विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। विद्यालय की प्राचार्या श्वेता कोचर ने कहा कि विज्ञान जीवन का अभिन्न अंग है, जो हमें सोचने, खोजने और नवाचार करने की प्रेरणा देता है।

विज्ञान मेले में प्राथमिक वर्ग ने स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वस्थ भोजन, मध्य वर्ग ने सौर ऊर्जा, पुनर्चक्रण और ग्रीन सिटी पर मॉडल प्रस्तुत किए। वरिष्ठ वर्ग ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मानव शरीर तंत्र, स्पेस रिसर्च और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साइंस रोल प्ले, साइंस क्विज, और फन विथ साइंस स्टॉल्स की प्रस्तुति भी दी। जिनमें विद्यार्थियों ने प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की भूमिका निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी से आशीष चौधरी व परविंदर राणा स िहत बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक दृष्टि, प्रस्तुति और नवाचार भावना की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply