News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

देउवा दंपत्ति आज रात इलाज के लिए सिंगापुर जाने की तैयारी में, सरकार से मांगी इजाजत

जेन जी प्रदर्शन के क्रम में प्रदर्शनकारियों के आक्रमण के शिकार हुए देउवा दंपत्ति पर सरकार के तरफ से गठित न्यायिक जांच आयोग ने उनके पासपोर्ट को निलंबित करते हुए काठमांडू से बाहर जाने पर रोक लगाई हुई है।

नेपाली कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्ण बहादुर खड़का ने बताया कि जेन जी प्रदर्शन के क्रम में शेरबहादुर देउवा पर हुए जानलेवा हमले में उन्हें गंभीर चोट आई थी जिसके कारण से उनके सर पर 12 टांका लगा हुआ है। इसी तरह तत्कालीन विदेश मंत्री डा आरजू देउवा को भी काफी चोट लगी है। उस घटना के बाद दोनों को सेना की सुरक्षा में सैनिक अस्पताल में इलाज किया गया था।

खड़का के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री देउवा को उठ कर बैठने में दिक्कत हो रही है बार बार उन्हें चक्कर आता है। इसी कारण से उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया जा रहा है। खड़का ने बताया कि आज रात 10 बजे सिंगापुर एयरलाइंस के विमान से देउवा दंपत्ति सिंगापुर के तरफ रवाना होने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि देउवा दंपत्ति के देश से बाहर जाने के लिए सरकार से इजाजत मांगी गई है और उन्हें उम्मीद है कि मानवीय आधार पर और मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें सिंगापुर जाने से नहीं रोक जाएगा।

जेन जी प्रदर्शन के बाद अब तक सिर्फ एक बार ही शेरबहादुर देउवा और आरजू देउवा सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दिए। पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में उपस्थित होकर शेरबहादुर देउवा ने सक्रिय राजनीति से विदा लेते हुए पूर्ण बहादुर खड़का को पार्टी का कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की घोषणा की थी। इस दौरान डा आरजू देउवा भी नजर आई थी।

Leave a Reply