खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की ओर से लिए गए 95 में से 11 नमूने फेल
इस क्रम में अब तक कुल 95 से अधिक खाद्य नमूनों की राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम, रांची से आए जूनियर फूड एनालिस्ट और उनकी ने ऑन-द-स्पॉट जांच की। जांच के दौरान कुल 11 खाद्य नमूने फेल पाए गए, जिन्हें विधिसम्मत तरीके से नष्ट कराया गया है। इसके अतिरिक्त कुल 12 खाद्य नमूनों को आगे की विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की ओर से सभी मिठाई दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि मिठाई निर्माण में किसी भी प्रकार के नॉन-फूड ग्रेड कलर का उपयोग न करें और साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। यदि निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाई जाती है, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।