News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, 1300 किलो रस्क सीज, 50 किलो मिठाई नष्ट

टीम ने सीबीगंज स्थित ऐम इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर नकली नाम से एसएस फूड्स प्रोडक्ट रिठौरा, बरेली के नाम पर रस्क तैयार करते पाया। मौके पर कारोबारी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। विभाग ने रस्क, मैदा और वनस्पति के नमूने संग्रहित किए। वहीं, सिंधी डेयरी, प्रिंस स्वीट्स, हिन्दुस्तान ट्रेडर्स और डीएसआर फूड प्रोडक्ट समेत सात प्रतिष्ठानों से पनीर, खोया, सोनपापड़ी, बेसन, बर्फी और मिश्रित दूध के नमूने जांच के लिए झांसी प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

सहायक आयुक्त अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply