News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

झज्जर के पास दो बच्चों के पिता की सड़क हादसे में मौत

झज्जर-रोहतक रोड पर गांव गुढा के पास हुए हादसे में मरने वाले व्यक्ति मृतक की पहचान रेवाड़ी जिले के गांव बाबड़ौली के 47 वर्षीय हंसराज के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक पर सवार होकर झज्जर जिले के गांव गुढा से गुजर रहे थे कि सामने से रोहतक की ओर से आ रही एक पिकअप से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार गलत साइड से रोहतक की ओर जा रहा था। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया था।

पुलिस जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि दुर्घटना होने के बाद राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचे और जांच की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में रखवाया है, जहां आज गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा।

Leave a Reply