News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

रायगढ़ में आज कई क्षेत्रों में बंद रहेगी बिजली , सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा प्रभाव

विद्युत विभाग ने जानकारी दी है कि आवश्यक तकनीकी कार्य के लिए आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 11 केवी स्टेडियम फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। यह कार्य उपभोक्ताओं की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने बताया कि कार्य की प्रकृति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में कमी या वृद्धि संभव है।

बिजली बंद रहने से चक्रधर नगर स्टेडियम, सेठीनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुर्गा चौक, बंगला पारा, खेतपारा, PHE ऑफिस, सरला विला, रुपसी गारमेंट्स सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे सुबह 10 बजे से पहले अपने आवश्यक विद्युत कार्य पूरे कर लें और बिजली पर निर्भर उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। साथ ही संभावित असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां कर लें।

Leave a Reply