News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

जबलपुरः सिहोरा बस दुर्घटना का आरोपी चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

यह दुर्घटना तब हुई जब एक बस चालक ने नवरात्रि झाँकी देखने आई भीड़ पर खतरनाक तरीके से बस चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई और 12 से 14 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में बस चालक प्रदीप मिश्रा को भी चोटें आई थीं जिसके कारण उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। रविवार को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होते ही सिहोरा पुलिस ने आरोपी चालक प्रदीप मिश्रा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय सिहोरा के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल सिहोरा भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त बस को भी जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply