News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसराें काे लगाई डांट, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बरेली, 30 अक्टूबर । जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक और शहरी नियमित टीकाकरण से जुड़ी सिटी टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दाैरान डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने ई-संजीवनी पोर्टल पर डॉक्टरों की दैनिक ओपीडी के स्थिति की समीक्षा करते हुए दलेल नगर, मझगंवा, फरीदपुर और नवाबगंज में खराब प्रदर्शन पर सम्बंधित एमओआईसी को फटकार लगाई और सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएचओ की उपस्थिति नियमित होनी चाहिए और सभी अधिकारी फील्ड में जाकर संवाद स्थापित करें ताकि टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप पूरा हो सके।

–सेवा हाेगी समाप्त संतनगर, जसोली, बहेड़ी और कालीबाड़ी स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की स्थिति खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल सुधार के आदेश दिए। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जो आशाएं गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में डिलीवरी के लिए ले जाती हैं या कार्य में लापरवाही करती हैं, उनकी सेवा तत्काल समाप्त की जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि जिन परिवारों ने नवम्बर में अपने बच्चों का नियोजित टीकाकरण पूरा नहीं कराया है, उनका दिसम्बर माह का राशन रोका जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की कई याेजनाओं की भी समीक्षा कर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply