News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

दमोह-जिला मजिस्ट्रेट कोचर ने किया 04 अपराधियों का जिला बदर

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार अनावेदक नईम खान पिता नदीम खान निवासी बजरिया वार्ड नं.-07 थाना कोतवाली दमोह को चार माह, अनावेदक छोटू ऊर्फ सतीष सेन पिता राजू ऊर्फ राजकुमार सेन निवासी ग्राम हिण्डोरिया को तीन माह, अनावेदक चिन्नू ऊर्फ अब्दुल कादिर पिता अयुब खान निवासी ग्राम हिण्डोरिया को दो माह तथा अनावेदक इकबाल खान पिता जुल्फकार अली ऊर्फ भुट्टो खान निवासी वार्ड नं.-08 पठानी मुहल्ला हिण्डोरिया को आगामी दो माह की कालावधि के लिए दमोह जिले की भौगोलिक सीमाओं तथा आसपास के जिला सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, पन्ना, छतरपुर से निष्कासित कर दिया है । साथ ही आदेशित किया है कि अनावेदक आदेश की प्राप्ति से 24 घंटे के अंदर दमोह जिले की सीमाओं से बाहर चले जायें एवं अपने आचरण में सुधार करें।

Leave a Reply