News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

धनतेरस और दीपावली के लिए बाजारें सजीं

आभूषणों की दुकानों पर पहुंचे ग्राहक लक्ष्मी-गणेश बने सिक्कों की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों को भी इस बार अच्छी दुकानदारी की उम्मीद है। जिले के हरदोई, बिलग्राम, सवायजपुर, पिहानी, शाहाबाद, संडीला, मल्लावां, पाली, बालामऊ, बेनीगंज, माधोगंज तथा अन्य बाजारों में स्टील के लोटे, तांबे के कलश, और पीतल की दीपक थाली सबसे ज्यादा बिक रही है।

गृहिणी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि नया सामान घर में आने से लक्ष्मी स्थायी रूप से बसतीं हैं। इसलिए हम हर साल तांबे का लोटा और चांदी का सिक्का जरूर लेते हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों के बाजार में भी तेजी आई है।

युवतियां स्कूटी सबसे अधिक पसंद कर रही हैं। वहीं, दो पहिया वाहनों की दुकानों पर लोग अपने लिए वाहनों को बुक करा रहे हैं। दीपावली पर नए कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

सदर बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर लोग सामानों को पसंद करके जा रहे हैं। पिहानी चुंगी हरदोई की शिक्षिका वैशाली यादव बताती हैं कि आज के समय में लोग इलेक्ट्रॉनिक्स भी खरीदते हैं, जैसे मिक्सर, कुकर, इंडक्शन और मोबाइल आदि। त्योहार के मौके पर कुछ नया खरीदना ही सौभाग्य का प्रतीक है।

Leave a Reply