News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

झुंझुनू पुलिस लाइन में कॉन्स्टेबल की मौत

कोतवाली थाना अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन गणेश के साथियों ने उन्हें कमरे में बेहोशी की हालत में देखा था। इसके बाद उन्हें बीडीके हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक कॉन्स्टेबल गणेश मीणा बुधवार देर शाम तक ड्यूटी पर थे। देर शाम साथियों के साथ सामान्य बातचीत भी कर रहे थे। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें अचेत अवस्था में देखा गया। थाना अधिकारी ने बताया कि मौके पर न तो कोई सुसाइड नोट मिला है और न ही कोई संदिग्ध सामान मिला है। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की जांच की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गये हैं।

Leave a Reply