रायपुर : छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और ससम्मान नई मूर्ति स्थापित की जाये : कांग्रेस
उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा नही कर पा रही हैं। लगातार हमारी संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार हमारी पहचान मिटाने की कोशिश की जा रही है। इस प्रकार की घटनाये प्रदेश में लगातार घट रही है। सतनामी समाज की पूजनीय स्थल में जैतखंभ को क्षति पहुँचाई गई। गांधी, अम्बेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया। आदिवासियों के देवस्थल को क्षति पहुँचाई गई। ऐसी घटनाये भाजपा के संरक्षण में असमाजिक तत्वों के द्वारा की जा रही है। प्रदेश के शांत माहौल सौहार्द को बिगाड़ने की लगातार कोशिश हो रही है, जिसे रोकने में यह सरकार असफल है।
दीपक बैज ने कहा कि, छत्तीसगढ़ निर्माण के रजत जयंती वर्ष है इस समय महतारी की मूर्ति को तोड़ा जाना सरकार की अक्षम्य लापरवाही है। आज एक बार और फिर वही दौर लौट आया है। प्रदेश में सामाजिक तत्व अपराधियों के हौसले बुलंद है। गृह मंत्री विजय शर्मा कानून व्यवस्था संभाल नही पा रहे हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते?
दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से कोई लेना देना नही है सरकार बनते ही सरकारी कार्यक्रमों में राजगीत बजना बंद हुआ। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल नहीं होते हैं। आदिवासी वर्ग को शुभकामनाएं भी नहीं देते। कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री निवास में होने वाले छत्तीसगढ़ तीज तिहार का आयोजन बंद हो गया। यहां सँस्कृति बदलने का प्रयास किया जा रहा है। ये छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नही करेगा। हमारी संस्कृति अस्मिता को नष्ट करने की सोच रखने वालों को करारा जवाब दिया जायेगा।