News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

भाजपा प्रवक्ता के अमर्यादित बयान पर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने प्रस्तुत किया आवेदन

सुशील मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई हुई है और उनके प्रवक्ता खुले मंच पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की अनदेखी करते हुए हिंसात्मक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। मौर्य ने यह भी कहा कि इस तरह का बयान लोकतंत्र पर गंभीर खतरा है और ऐसे बयानों पर सख्त रोक लगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रवक्ता के इस बयान से देश के सामने भाजपा का असली चरित्र उजागर हुआ है।

कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि यह अमर्यादित और अस्वीकार्य बयान भाजपा के शीर्ष नेताओं की शह पर दिया गया और यदि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे देश के लोकतंत्र को खतरा हो सकता है। शुक्ला ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर इस तरह की आपत्तिजनक बयानबाजी पर रोक लगानी चाहिए।

Leave a Reply