News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

दोस्त से विवाद में 12वीं के छात्र ने खाया विषाक्त, मौत

मोंठ के रेब गांव निवासी प्रमोद कुमार खेती करते हैं। उनका इकलौता बेटा संस्कार (16) मोंठ के सरस्वती विद्या मंदिर में 12वीं क्लास में पढ़ता था। उसके चाचा संजय कुमार ने बताया कि संस्कार का अपने दोस्त से विवाद हो गया था। फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शाम को परिवार के लोग धार्मिक स्थानों पर दीपावली का पूजन करने गए थे। डिप्रेशन में आकर संस्कार ने जहर खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार को संस्कार की मौत हो गई।

संस्कार की मौत के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई। संस्कार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी 13 साल की एक बेटी है। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर मां अर्चना बेसुध हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply