अनूपपुर: विधायक पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने रविवार को परासी आएंगे मुख्यमंत्री
जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर हेलीकप्ट्र से ग्राम परासी पहुंचेगे, जहां से सीधे आ सकते हैं। विधायक बिसाहूलाल लाल सिंह के घर पहुंचकर परिवार के साथ दुख साझा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगवन को लेकर जिला प्रशासन ने पूर्ण तैयारी कर ली हैं। मुख्यमंत्री यहां से सीधे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अमृतलाल सिंह का आकस्मिक निधन के बाद अंतिम संस्कार 2 अक्टूबर को ग्राम परासी में संपन्न हुआ था। इसके साथ ही, अन्य सभी अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रम भी उनके गृह ग्राम पर आयोजित किए गए थे। इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम, सांसद हिमान्द्रीम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता परासी पहुंचकर विधायक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर चुके हैं।