मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता के पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी को जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने पाेस्ट में लिखा अपनी निर्भीक लेखनी एवं प्रखर विचारों से राष्ट्र चेतना को जागृत करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकारिता के पुरोधा श्रद्धेय गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपका निडर व्यक्तित्व, अटूट राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को कर्तव्यनिष्ठा और साहस की प्रेरणा देता रहेगा।