संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी पहुंचे जीवन दीप आश्रम, स्वामी यतींद्रानंद से की भेंट
भैयाजी ने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है। संघ अपने जीवन के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। पूरे देश भर में इस अवसर पर अनेक प्रकार के धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रचना संघ द्वारा की जा रही है। देश के साथ साथ विदेशों में भी शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा और अनेकों कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र प्रचारक जगदीश खंडेलवाल, प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र, सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर एवं अन्य प्रचारक उपस्थित रहे।