News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

उपायुक्‍त ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का जागरूकता रथ को रवाना

इसके साथ ही उन्‍होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सदर अस्पताल में जन्मी नवजात बालिकाओं को बेबी किट और जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि यह जागरूकता रथ गुमला जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और समानता के प्रति जागरूक करेगा।

उन्‍होंने कहा कि बेटियां समाज की शक्ति हैं। उनके प्रति भेदभाव समाप्त कर शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग दें। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम-1994 के तहत गर्भस्थ शिशु का लिंग परीक्षण करना, करवाना या इसके लिए सहयोग देना तथा इसका विज्ञापन करना कानूनी अपराध है।

इस अवसर पर सिविल सर्जन शंभू नाथ चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा सदर अस्पताल उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply