News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पलवल: फर्जी आधार कार्ड पर बुढ़ापा पेंशन ले रही महिला की पेंशन बंद

उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत का निवारण करने के आदेश दिए। इसके उपरांत अधिकारियों ने गलत आधार कार्ड नंबर पर बुढ़ापा पेंशन का लाभ ले रही महिला सरोज पत्नी गिर्राज की पेंशन बंद करवा दी। राम सिंह ने शिकायत का समाधान करवाने पर हरियाणा सरकार सहित उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी पत्नी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आवेदन कर सरकार की योजना का लाभ उठा सकेगी।

उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का त्वरित, प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविरों में नागरिकों द्वारा रखी जाने वाली शिकायतों का निपटान विभागाध्यक्ष समयबद्ध तरीके से करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर लोगों की उम्मीदों और अपेक्षाओं पर खरे उतर रहे हैं। समाधान शिविर लोगों की समस्या सुनने और तुरंत निराकरण करने का सशक्त माध्यम है।

Leave a Reply